Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

कविता

              परिचय
    नाम-कवि अशोक बाबू माहौर
    साहित्य परिचय -विभिन्न साहित्यक पत्रिकाओं जैसे हिंदीकुंज,साहित्य कुंज,साहित्य शिल्पी,स्वर्गविभा,अनहद कृति,पुरवाई,पूर्वाभास,रचनाकार आदि में समय समय पर रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं I 
    हिंदी साहित्य काव्य संकलन में भी कई रचनाएँ संकलित 
    सम्मान-मेरी कविता  'हरी नन्ही घास' को  इ-पत्रिका अनहद कृति की ओर से 'विशेष मान्यता सम्मान 2014 -15 '  से अलंकृति I 

                    प्रस्तुत है मेरी एक कविता    
घुटने लगी दम

और अब
घुटने लगी दम
बंद दरवाजे में
खिड़कियाँ आतुर
सिसकने लगीं I
खूब हलचल मचाता
दीवाल पर टंगा
कैलेण्डर भी
घुटने के बल
कौन ?
उन पर सजी रंगत
चाहते स्वतंतत्रता
धूप सुनहरी
शीत लहर
मधु मुस्कान I
क्यों ? न हम
संघर्ष करें
तोड़ें विराम
खड़े
दिखाएँ बल
माँगे हक़
विश्व स्थल पर
जमाकर जड़
स्थापित करें
नाम रोशन
महकता मन I