Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

ओजस मागधी मंच द्वारा आयोजित सम्पूर्ण श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन

 ओजस मागधी मंच द्वारा आयोजित सम्पूर्ण श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन



आध्यात्मिक, साहित्यिक,सांगीतिक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु निरंतर संलग्न संस्था ओजस मागधी मंच के तत्वावधान में सैंतीस दिवसीय सम्पूर्ण श्रीरामचरितमानस पाठ सम्पन्न हो गया।मंच के अध्यक्ष डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने आभार वक्तव्य में कहा कि 10 जून 2022 से इस दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया था जिसमें भारतवर्ष के कई राज्यों से प्रतिभागी रहे जिनके द्वारा प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस के निर्धारित अंश का पाठ,उनपर प्रवचन,गीत एवं मनमोहक काव्य पाठ किए गए।सबकी प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही है। 

सचिव उदय भास्कर के अनुसार प्रतिदिन सन्ध्या सात बजे से आयोजित होनेवाले इस आनुष्ठानिक कार्यक्रम से लगभग दस हजार से अधिक श्रोता व दर्शक प्रतिदिन जुड़कर श्रीराम कथा से लाभान्वित हुए। 

मुख्य संरक्षक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि ओजस मागधी मंच का यह कार्यक्रम जन जन के लाभकारी व आह्लादकारी रहा है।मंच के द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और लोकोपयोगी रहा। 

कथावाचन हेतु व्यासपीठ पर आसीन *बिहार* के जहानाबाद से गणपति मिश्र, औरंगाबाद से आशुतोष पाण्डेय, रितेश मिश्र, अजय कुमार पाठक,अनिल मिश्र अनल,डॉ मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार पाण्डेय, चंदन कुमार पाठक, कुमारी समीक्षा, मुजफ्फरपुर से ज्योति सिन्हा,पटना से मनोरंजन मिश्र, अनिल मिश्र प्रहरी,श्रेया मिश्रा, आरा से राजीव नंदन मिश्र, अरवल से शक्तिनाथ मिश्र,गया से कुंदन मिश्र, आशुतोष कुमार मिश्र, गणेशदत्त मिश्र, मनोज मिश्र पद्मनाभ, छत्तीसगढ़ से लता मिश्रा, राजेश मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, भोलानाथ पाण्डेय, उमा तिवारी, झारखंड से अनुज्ञा शर्मा, धीरेंद्र शर्मा,राकेश कुमार, रामप्रवेश पंडित, विमलेशदत्त मिश्र, महाराष्ट्र से डॉ मधुकर राव लारोकर, रंजना श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश से रश्मि पाण्डेय, अरविंद कुमार पाठक निष्काम, दिल्ली से कौशल पाण्डेय, अशोकभाई मिश्र सोहैपुरी, हरियाणा से गौड़ प्रेमपाल मुरलीधर शर्मा एवं 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से डॉ आर के तिवारी मतङ्ग ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन अनुरंजित करते हुए आध्यात्मिक विकास का आह्वान किया है। 

कार्यक्रम की सफलता में अतिथि साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव के अतिरिक्त श्यामसुंदर मिश्र, कौशल मिश्र, सोमप्रकाश मिश्र, डॉ सुदामा मिश्र,सुशील मिश्र,प्रभा मिश्रा,मनीष पाण्डेय, रमेश झा,अंजू सिन्हा,डॉ रविरंजन पाठक, डॉ दीपक पाठक,हंसराज सिंह हंस,हरिनन्दन मिश्र, दिलीप मिश्र आदि कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही है।

समापन समारोह के अवसर पर अध्यक्ष डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने श्रीरामचरितमानस की फलश्रुति पर विशद वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों, प्रतिभागियों, दर्शकों व श्रोताओं तथा श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही,प्रशस्ति पत्र देकर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

सुधीर श्रीवास्तव