वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में लखनऊ की आर्तिका श्रीवास्तव को काव्य पाठ का निमंत्रण
लखनऊ(उ.प्र.): जिले की कवियित्री आर्तिका श्रीवास्तव लगातार 150 घंटे से अधिक चलने वाले वर्चुअल काव्य सम्मेलन में शामिल होकर काव्य पाठ कर जिले को गौरवांवित करेंगी। ध्यान देने योग्य यह भी है कि साहित्यिक संस्था 'बुलंदी:साहित्य ए कलम' उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित किया जायेगा।
11 जुलाई से 16 जुलाई तक विश्व के सबसे लम्बे अंतराल तक चलने वाले इस महा कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी लगभग 700 से अधिक कवियों/ कवयित्रियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।जिनमें बेल्जियम, कनाडा, अमेरिका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, जर्मनी, सऊदी अरब, मलेशिया, मारीशस, केलोफोर्निया आदि शामिल हैं।
संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष आ. बादल बाजपुरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आ. राकेश शर्मा ने आर्तिका श्रीवास्तव के अलावा गोण्डा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुधीर श्रीवास्तव को निमंत्रण पत्र भेजकर इस महा कवि सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
विभिन्न साहित्यिक पत्रिका में आ० आर्तिका श्रीवास्तव जी की कविताएं प्रकाशित होती रहती है एवम् विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ई सम्मान प्राप्त किए हैं।
आर्तिका जी अपने लेख के द्वारा समाज के हर दृष्टिकोण को दर्शाना चाहती हैं, उनकी रचनाएं सकारात्मक संदेश देती हैं।
महा कवि सम्मेलन में आर्तिका जी को निमंत्रित किए जाने पर जिले और मंडल के साहित्यकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ,साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों,शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।
