Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

पुरस्कार

 

विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, मनोरंजन, साहित्य, समाज सेवा, विज्ञान , शिक्षा, मानव कल्याण, सिनेमा,देश हित आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को देश के सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जाता है।



1. भारत रत्न :
भारत रत्न की शुरुआत 1954 में हुई थी यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल हेतु दिया जाता है। यह सर्वोच्च है सम्मान है।

2. पद्म विभूषण:
पद्म विभूषण सम्मान की स्थापना 2जनवरी 1954 में हुई थी। यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट उल्लेखनीय सेवाओं हेतु दिया जाता है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं भी शामिल हैं।


3. पद्म भूषण:

पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा देश के लिए बहुमूल्य योगदान हेतु दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 

4. पद्मश्री:

पद्मश्री भारत सरकार द्वारा सिर्फ भारतीय नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा हेतु दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

5. परमवीर चक्र:

युद्ध में असाधारण वीरता और बलिदान के लिए सिर्फ देश के सैन्य कर्मियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है।


6. अर्जुन पुरस्कार :

इस खेल की शुरुआत 1961 में हुई थी। खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि और योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 50,000 रुपए नगद और अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा के साथ खिलाड़ी को दिया जाता है।


7. दादा साहब फाल्के पुरस्कार:

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी। सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। इसमें एक पदक होता है जिस पर स्वर्ण कमल होता है एक शॉल के साथ 1,000,000 रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाता है।


8. साहित्य अकादमी पुरस्कार:

पुस्तक और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु उन लेखकों को दिया जाता है जिन्होंने हिंदी भाषा में कोई मुकाम हासिल किया हो। इस पुरस्कार में एक लाख  रुपए का नगद पुरस्कार शामिल हैं। यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।


9. अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार:

भारत सरकार ने यह पुरस्कार 1995 में गांधी जी के 125 वे जन्मदिवस पर आरंभ किया था। वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधी वादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है। पुरस्कार में 1 करोड़ रूपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और उत्तरीय दी जाती है। महात्मा गांधी जी के नाम पर दिया जाने वाला यह वार्षिक पुरस्कार है।


10. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार:

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में यह पुरस्कार दिया जाता है। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1986 से प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने समाज सेवा, निरस्तीकरण या विकास कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रूपये नगद, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।