गोण्डा, उ.प्र. के सुधीर श्रीवास्तव को मिला 'जय विजय रचनाकार सम्मान 2021'
"जय विजय मा. ई पत्रिका" द्वारा गोण्डा(उ.प्र.) के जाने-माने कवि/साहित्यकार आ. सुधीर श्रीवास्तव को कविता विधा में उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए "जय विजय रचनाकार सम्मान 2021" प्रदान कर सम्मानित किया है।
पत्रिका के सं. डा. विजय कुमार सिंघल ने बताया कि पत्रिका परिवार के रचनााकारों को वर्ष भर में लेखन की उत्कृष्टता के आधार पर विभिन्न विधाओं में चयनित तीन तीन रचनाकारों को शामिल कर मतदान के जरिए हर विधा में एक एक रचनकार का चयन हुआ है। जिसमें श्री श्रीवास्तव का चयन कविता विधा में हुआ।
ज्ञातव्य है कि विभिन्न राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पटलों/मंचों से 1400 से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके श्री श्रीवास्तव विभिन्न साहित्यिक पटलों में पदाधिकारी भी हैं। यथा अधीक्षक-साहित्य प्रकाश रचना मंच, रा.उपाध्यक्ष- अ. भा. साहित्यिक आस्था मंच,
अंतरराष्ट्रीय संरक्षक-स्व. हँसराज कक्कड़ स्मृति मंच, संरक्षक-नव साहित्य परिवार भारत, साहित्यकोष (राष्ट्रीय साहित्यकार मंच), नव साहित्य ई मा.पत्रिका, साहित्य एक नजर, मीडिया प्रभारी दल सामयिक परिवेश , महासचिव -प्रयागराज कल्चरल सोसायटी, संरक्षक-कुछ बात कुछ जज्बात , संयोजक-राष्ट्रीय श्रेया क्लब फेसबुक लाइव सहित अनेक साहित्यिक पटलों/मंचों को विशेष रुप से व्यक्तिगत सहयोग भी देते रहते हैं।
बुलंदी विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में प्रतिभाग कर 'काव्यश्री', अखंड काव्यार्चन गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड, ऐतिहासिक अमृत महोत्सव काव्य गोष्ठी के लिए 'गौरव सम्मान', 'कोच काव्य कुँभ 2021' से सम्मानित श्री सुधीर श्रीवास्तव नेत्रदान का संकल्प कर चुके हैं और देहदान की इच्छा भी रखते हैं।
100 से अधिक नये रचनाकारों को यथासंभव प्रेरित करते हुए सहयोग/मार्गदर्शन देते हुए आगे बढ़ाने का भी हर संभव प्रयास करते हुए प्रेरक और गाडफादर की भूमिका भी निभा रहे हैं।
अनेक साहित्यिक, सामाजिक संगठनों, कवियों, साहित्यकारों ने श्री सुधीर श्रीवास्तव को बधाइयाँ और शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।