Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

गोण्डा के देहदानी/ वरि.कवि सुधीर श्रीवास्तव तीसरी बार बुलंदी संस्था द्वारा दुनियां के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में होंगे शामिल

 गोण्डा के देहदानी/ वरि.कवि सुधीर श्रीवास्तव तीसरी बार

बुलंदी संस्था द्वारा दुनियां के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में होंगे शामिल 



गोण्डा (उत्तर प्रदेश) ::विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी नामक इस कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। 

ज्ञातव्य है कि १० जनवरी २०२४से शुरू हो रहे उक्त आयोजन में गोण्डा (उत्तर प्रदेश) के पक्षाघात का दंश झेल रहे देहदानी/वरि.कवि सुधीर श्रीवास्तव तीसरी बार भी काव्य पाठ हेतु निमंत्रण संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश द्वारा दिया गया है l अनेकानेक सम्मान प्राप्त श्री श्रीवास्तव नवोदित साहित्यिकारों को सहयोग और मार्गदर्शन देने का कार्य लगातार करते रहते हैं।जिसके लिए उनको लोगों का आत्मीय सम्मान निरंतर बढ़ता जा है। उनके सहयोग मार्गदर्शन से अनेक कवि/कवयित्रियां आगे बढ़कर अपनी पहचान बना रहे हैं।

बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया ।

बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े -बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है। संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है। 

इस ख़बर से लेकर लोगों में काफी उत्साह है और उन्हें देश विदेश से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही है।



पुस्तक Amazon पर  उपलब्ध है👇
 








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ