Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

हिन्दी साहित्य परिवार ने गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को किया सम्मानित

 हिन्दी साहित्य परिवार ने गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को किया सम्मानित 




गोरखपुर:: गुरु गोरखनाथ की पावन पवित्र धरती में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय के सम्वाद भवन सभागार में हिन्दी साहित्य परिवार मंच ने अपने तृतीय वर्षगाँठ पर एक साहित्यिक आयोजन में दिनाँक 07/04/2024 को गोण्डा जिले के वरिष्ठ कवि साहित्यकार, देहदानी सुधीर श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सुल्तानपुर से पधारी शिक्षिका कवयित्री सुनीता श्रीवास्तव ने सुधीर श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। अनेक कवियों कवयित्रियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ज्ञातव्य है कि श्री श्रीवास्तव वर्तमान में पक्षाघात का दंश झेल रहे हैं। बावजूद इसके किरण पाण्डेय के विशेष आग्रह पर गोरखपुर के अभय श्रीवास्तव और छोटी बहन ममता प्रीति श्रीवास्तव के अधिवेशन में शामिल हुए।

अधिवेशन में डा. किरण पाण्डेय ने अपनी पुस्तक "काव्य कुटुंब" भेंट करते हुए पुस्तक के लिए शुभकामना देने के साथ उनकी उपस्थिति के लिए आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य लाभ की शुभेच्छा प्रकट की। इसके अलावा हाजीपुर के वरिष्ठ कवि रवीन्द्र कुमार रतन, सुल्तानपुर के वरिष्ठ गीतकार हरिनाथ शुक्ल 'हरि' और देवरिया की कवयित्री सुनीता सिंह सरोवर, जीवन जिद्दी फतेहपुर ने विशेष रूप से इन्हें अपनी पुस्तकें भेंट की। 

प्रोफेसर उमेश चंद्र पाण्डेय जी के स्मृति में आयोजित साहित्यिक अधिवेशन का आयोजन हि.सा.प. के संस्थापक अली अंसारी महाराजगंज, संरक्षक रामकरण साहू सजल, संयोजिका किरण पाण्डेय, सरिता सिंह द्वारा किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर एवं रिसर्च विद्यार्थियों की उपस्थिति में लखनऊ की प्रोफेसर विभाप्रकाश  के पिता स्मृति शेष प्रो. उमेश चंद्र पाण्डेय जी की स्मृति में कवि सम्मेलन और साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रवि किशन शुक्ला एवं वाइस चांसलर पूनम टंडन जी के कर कमल से साहित्यकारों को सम्मान दिया जाएगा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विहार दिल्ली लखनऊ से साहित्यकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

जिनमें प्रेमलता रस बिंदु अर्चना सिंह,साधना त्रिपाठी, विभा प्रकाश ,मेजर अमित कुमार श्रीवास्तव, मुरारीलाल कटहरे, नीरज कुमार नीर, मोहम्मद आसिफ खान राकेश कुमार बेनवंशी, गुरूदीन वर्मा, सीमा पांडे मिश्रा, काजू निषाद,भारतेंदु सिंह, चंद्रगुप्त वर्मा अकिंचन, निर्मल त्रिपाठी ,शशि जोशी, साधना सिंह, अजय वर्मा पूनम देशवाल ,अली अंसारी ,सुनीता सिंह ,प्रदीप देवशरण ,राहुल उपाध्याय ,अजय शर्मा ,अनामिका शर्मा , वंदना मिश्रा ,प्रमोद चोखानी, अर्चना सिंह, साधना त्रिपाठी, कृष्णा आमोद , कृत्यानंद झा, राजेश कुमार सिंह ,मंजू तोमर ,योगेश्वरी भारद्वाज ,जसवंत कौर, श्रीमती प्रेम मंगल ,सपना पाण्डे,रीमा मिश्रा ,सुनीता श्रीवास्तव, प्रभात गौर ,सुधीर श्रीवास्तव, सरोज बाला सहाय, प्रेमलता रसबिंदु रवीन्द्र कुमार रतन, अलहाज गोंडवी, जीवन जिद्दी ,अंजलि अरोड़ा, ज्ञान भंडारी, शैलेश कुमार , दिनेश गोरखपुरी, प्रमोद चोखानी, ,पुष्पा निर्मल ,कवि कुमार निर्मल, अभय कुमार श्रीवास्तव, ममता प्रीत श्रीवास्तव, प्रभात गौड़ आदि कवियों ने काव्य पाठ किया । सफल कार्यक्रम का संचालन सरिता जी और किरण जी द्वारा सामूहिक रुप द्वारा किया गया।

इतना मान, सम्मान स्नेह संबल और हर कदम पर कवच बन सुरक्षा मिलने से भावुक सुधीर श्रीवास्तव ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते कहा सभी का धन्यवाद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ