Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच की गोष्ठी धूम धाम से मनाई गई।

 काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 191 वीं गोष्ठी शनिवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड, नियर हरिनगर चन्दुआ छित्तुपुरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। 


 



स गोष्ठी की अध्यक्षता आदरणीय दीपक दबंग , मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि विजय आनंद, संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।

 इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना गोपाल केशरी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। 

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, प्रदीप कुमार, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी,सिद्धनाथ शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, फुर्तीला बनारसी, गोपाल केशरी, अमरनाथ पेंटर, विजय आनंद, गणेश सिंह प्रहरी, दीपक दबंग, सत्यनारायण विश्वकर्मा, व उमेश सिंह इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।


भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष, 

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी