अच्छे लगते
पेड़ पौधे पहाड़
मन भावन |
आँखें खोलती
दीवार अड़ियल
थकती बाजू |
चाँद छुपता
बादल जम रहे
अंधेरा बढा |
नकली बाल
घुमाए यहाँ वहाँ
ताकते लोग |
खिड़की टूटी
हवा आ रही है
परदे गिरे |
गरीबी खड़ी
छोटे झगड़े ताने
मायूसी आयी |
गाँव के लोग
ठाठ ठिठोली करें
मुस्कान जागी |
पढ़ते बच्चे
सड़क पर बैठे
पीपली छाँव |
कलम लिखे
कागज पर शब्द
गीत पुराने |
