Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

हिंदी हमारी शान है

 हिंदी हमारी शान है


                            हिंदी हमारी शान है 

भारत की पहचान है

 हमारी प्यारी भाषा है 

अपने भारत की आशा है 

जन-जन की अभिलाषा है 

यह तो जीवन की परिभाषा है


 हिंदी हमारी शान है 

भारत की पहचान है


 14 सितंबर 1949 में यह राज्य भाषा राष्ट्रभाषा बनकर आई 

 100 में 77% लोगों ने हिंदी को अपनाइ 

 1950 में यह राष्ट्रभाषा बन अस्तित्व में आई

 52 वर्णन कि इस भाषा ने 146 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई


 हिंदी हमारी शान है 

भारत की पहचान है


 हमारी हिंदी की कहूं क्या विशेषता 

कोरोना काल में सारा विश्व एक दूजे को नमस्ते करता

 सन 2000 में हिंदी का सबसे पहला वेब पोर्टल आता

 94% की दर से आगे बढ़ रही हिंदी इंटरनेट पर छाई है

 1977 में वाजपेई जी ने संयुक्त राज्य सभा को भी हिंदी की पहचान कराई



 हिंदी हमारी शान है

 भारत की पहचान है


 हिंदी में जैसे बोलना वैसे लिखना

 जैसे लिखना वैसे बोलना

 ऐसा किसी अन्य भाषा में हो, ना,

 करो संकल्प अब हिंदी में ही पढ़ना लिखना 

हिंदी के संग ही जीवन में आगे बढ़ना


 हिंदी हमारी शान है 

भारत की पहचान है


 हिंदी दिवस के दिन यह संकल्प हमारा है

 हिंदी भाषा को सदा आगे बढ़ाना है

 हिंदी में ही शिक्षा का प्रचार प्रसार करना और करवाना है

 हिंदी का परचम सारे विश्व में फैलाना है


 हिंदी हमारी शान है 

भारत की पहचान है


जय भारत  जय हिंद जय हिंदी


    ब्रह्माकुमारी मधुमिता 'सृष्टि'

पूर्णिया (बिहार)