Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह

काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह:-

      


'.   वांकुर साहित्य सभा, दिल्ली-नोएडा' द्वारा 16 मई 2026 को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, पुरानी दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आशीर्वाद हेतु दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में कवयित्री मिंटी मंडेर 'रश्मि' जी की पुस्तक 'मौन में ठहरा प्रेम' का गरिमापूर्ण भव्य लोकार्पण मंचासीन कवयित्री डाॅ पूनम माटिया, डॉ ओम सपरा, डॉ अशोक मधुप तथा डाॅ राधे श्याम बंधु जी के करकमलों द्वारा हुआ।

       वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा पुस्तक के संवेदनशील पहलुओं को सराहा गया एवं पुस्तक की विवेचना की गई। इसी क्रम में कवि गोष्ठी भी हुई, जिसमें कि अलग-अलग राज्यों से आमंत्रित कवियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित दिल छू जाने वाली कविताएं प्रस्तुत की। नवांकुर साहित्य सभा के संस्थापक एवं अध्यक्ष, प्रतिष्ठित कवि व मौसम वैज्ञानिक श्री अशोक कश्यप जी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि/प्रकाशक और संस्था के महासचिव श्री के शंकर सौम्य एवं कवयित्री श्रीमती सरिता गुप्ता ने किया। अध्यक्ष महोदय ने मंचासीन वरिष्ठ कवियों को बैज, पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया ।कार्यक्रम की व्यवस्था कवयित्री श्रीमती मृणालिनी पनेसर, कवि प्रेम सागर प्रेम और कवि अशोक बाबू माहौर ने संभाली। कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा।