Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

पथिक

 पथिक


                           पथ कैसा भी हो

कठिन हो या सरल हो

चलना आसान नहीं होता है,

फिर भी चलना ही होता है

आगे बढ़ना ही होता है,

सावधान भी रहना ही पड़ता है।

आसान पथ समझ

लापरवाह नहीं हो सकते,

मुश्किलों भरा पथ हो तो भी

डरकर रुक नहीं सकते।

जीवनपथ हो या यात्रा पथ

हरहाल में चलना ही पड़ता है,

पथिक हैं हम सब 

पथिक को पथ तो निरंतर

तय करना ही पड़ता है

आगे बढ़ना ही पड़ता है।


                      सुधीर श्रीवास्तव

                 गोण्डा, उ.प्र.

                      8115285921