वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव शामिल होंगे , करेंगे काव्य पाठ
गोण्डा(उ.प्र.): जिले के वरिष्ठ साहित्यकार/कवि श्री सुधीर श्रीवास्तव लगातार 150 घंटे से अधिक चलने वाले वर्चुअल काव्य सम्मेलन में शामिल होकर काव्य पाठ कर जिले को गौरवांवित करेंगे। ध्यान देने योग्य यह भी है कि साहित्यिक संस्था 'बुलंदी:साहित्य ए कलम' उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित किया जायेगा।
11 जुलाई से 16 जुलाई तक विश्व के सबसे लम्बे अंतराल तक चलने वाले इस महा कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी 600 से अधिक कवि/ कवयित्रियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।जिनमें बेल्जियम, कनाडा, अमेरिका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, जर्मनी, सऊदी अरब, मलेशिया, मारीशस, केलोफोर्निया आदि शामिल हैं।
संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष आ. बादल बाजपुरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आ. राकेश शर्मा ने श्री सुधीर श्रीवास्तव के अलावा वजीरगंज की कवयित्री श्रीमती विनीता कुशवाहा को निमंत्रण पत्र भेजकर इस महा कवि सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
.ज्ञातव्य है कि श्री श्रीवास्तव विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी भी हैं।जिनमें नव साहित्य परिवार, साहित्यकोष, लफ्जों के कमाल के संरक्षक, अ.भा. साहित्यिक आस्था परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रयागराज कल्चरल सोसायटी के महासचिव, साहित्य संगम संस्थान असम इकाई के अधीक्षक होने के अलावा अन्य संस्थाओं में भी अपरोक्ष सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं लगभग 700 ई सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके श्री सुधीर श्रीवास्तव देश विभिन्न प्रांतों के 50 से अधिक नवोदितों का मार्गदर्शन कर उनके प्रेरक और गाड फादर बने हुए हैं। श्री श्रीवास्तव का कहना है कि हर वरिष्ठ की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि वह नवोदित कलमकारों की हौसला अफजाई और मार्गदर्शन करता रहे,जिससे उनकी वास्तविक क्षमता और उनके श्रेष्ठतम सृजन को प्रकाश मिलता रहे।
महा कवि सम्मेलन में निमंत्रित किए जाने पर जिले और मंडल के साहित्यकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ,साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों,शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।इससे भावुक श्री श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।