Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

हिंदी निज भाषा -कविता- सीमा वर्णिका


 हिंदी निज भाषा 


निज भाषा का सम्मान जरूरी,
राह में हो भले कितनी मजबूरी ।

देववाणी संस्कृत की है बेटी,
हिंदी भाषा से क्यों हो हेठी,
भाषा असक्त हो घर में बैठी ,

निज भाषा का उत्थान जरूरी,
राह में हो भले कितनी मजबूरी ।

विविध भाषा का हुआ मेल,
वट पर चढ़ गयी अमरबेल,
शुद्धता के साथ हुआ खेल,

भाषा का अब स्नान जरूरी,
राह में हो भले कितनी मजबूरी ।

अतुल्य शब्दकोश का भंडार,
हैं छंद, समास और अलंकार
विभिन्न विधाओं से है शृंगार,

निज भाषा का अतिमान जरूर ,
राह में हो भले कितनी मजबूरी ।

हिंदी  मातृभाषा जन-जन की,
मधुर सुवासित पुष्प चमन की,
बने राष्ट्रभाषा अपने वतन की,

निज भाषा का अभिमान जरूरी,
राह में हो भले कितनी मजबूरी ।।


                                  सीमा वर्णिका 
                                  कानपुर उत्तर प्रदेश