Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

दीपों का पर्व दीपावली

      दीपों का पर्व दीपावली 



दीपों का पर्व दीपावली मनाये

सब मिल करके खुशी मनायें ।

घर द्वारे आंगन को सजायें ।

आंगन में खूब  रंगोली बनायें ।


वंदन वारा द्वार लगायें ।

पूजा घर को खूब सजायें ।

लक्ष्मी जी की पूजा करके

माता लक्ष्मी से आशीर्वाद पायें ।


सुख समृद्धि की करें कामना ।

घर द्वारे में दीप जलाये ।

मां लक्ष्मी को शीश नवायें ।

फोड़ फटाके खुशी मनायें ।


दीपावली है दीप जलाये ।

मिल जुल करके मीठा खायें ।

दीवाली आई खुशियाँ मनायें ।

बस दीप जलायें दीप जलायें ।


पटाखों से परहेज़ करें बच्चों

के साथ फुलझड़ी जलायें ।

धन लक्ष्मी की बचत करें

प्रदूषण को होने से बचाये।


देशी मिट्टी के दीए खरीदकर

मिट्टी के ही सब दीए जलाये ।           

घर को जगमग रोशन करके

दीपावली की खुशियां मनाये ।


पास पड़ोस में मिठाईयां बांटें

दीपों का पर्व दीपावली मनाये ।

भाई चारा को बनाकर रखना

हिल मिल करके दीप जलाये ।


                                अनन्तराम चौबे अनन्त

                                जबलपुर म प्र/2687/

                               दिनांक 3/11/2020

                          9770499027