Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा हरिहरपुर रानी ब्लॉक श्रावस्ती में विज्ञान मेले का आयोजन संपन्न

 ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा हरिहरपुर रानी ब्लॉक श्रावस्ती में विज्ञान मेले का आयोजन संपन्न




नसीएसटीसी , डीएसटी भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र लखनऊ द्वारा श्रावस्ती जिले के ब्रह्म दत्त इंटर कॉलेज में 9-10  फरवरी को दो दिवसीय  विज्ञान मेले का आयोजन किया गया । 

इसके अंतर्गत आम जन में विज्ञान के प्रति जागरूकता विकसित करने का कार्य किया गया काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लखनऊ के वैज्ञानिक डॉक्टर मृदुल शुक्ला  ने  उत्साहित करते हुए विज्ञान की जानकारियां प्रदान की उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक कैसे बना जाता है। अतिथियों का सम्मान कैसे किया जाता है भारतीय विज्ञान दल देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने अपने इनोवेशन बॉर्डर विलेज सिक्योर्टी एवं पुराना सुरक्षा कवच जैकेट दिखा कर उत्साहित किया।

कार्यक्रम दो चरणों में पूर्ण किया गया प्रथम चरण में मां  सरस्वती वंदना एवं अखिल भारतीय विज्ञान दल के संस्थापक स्वर्गीय राधेश्याम श्याम शुक्ल  तथा संस्थापिका स्वर्गीय लीलावती देवी की  माता पिता की आरती के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रुचि तिवारी ,नीतू मिश्रा, अनीता बावरिया, पूजा रावत, ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया प्रथम चरण में मुख्य अतिथि श्री राम अभिलाष जी द्वारा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व आरती की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र  नाथ त्रिपाठी जी ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रबंधक राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी का मृदुल सर ने बैज लगाकर स्वागत किया।

खुशी त्रिपाठी ने रिचा मिश्रा का आशुतोष पाठक ने देवेश मिश्र जी का बैज लगाकर स्वागत किया |

आशुतोष पाठक जी ने प्रधानाचार्य जी का बैज लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात लोगो  ने अपना अपना प्रोजेक्ट डॉ मृदुल कुमार शुक्ला एवं प्रोफेसर विनीत गुप्ता मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राम अभिलाष यादव  के समक्ष प्रस्तुत किया।

आशुतोष पाठक ने सुरक्षा कवच जैकेट, माही सिंह ने ज्वालामुखी विस्फोट मॉडल,नेहा जायसवाल ने मानव हृदय की आंतरिक संरचना, आरती तिवारी अमोनिया गैस बनाने का उपकरण, रुचि तिवारी ने मानव में रुधिर परिसंचरण,श्रद्धा सिंह ने तंत्रिका कोशिका। पूर्णिमा त्रिपाठी  मानव के वृक्क की आंतरिक संरचना प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र की  मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका  इंद्राणी वर्मा थी। कवित्री ऋचा मिश्रा ने बैज लगाकर उनके सम्मान में कविता पढ़ कर उनका स्वागत किया। 

विधायिका जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और सहयोग देने की बात की।

कवयित्री ऋचा मिश्रा ने मैं सुदृढ़ है भारत बनाना चाहती हूं गीत सुनाकर सबको अपने देश से प्रेम करने की बात कही |

आशुतोष पाठक  ने जिला पंचायत सदस्य श्री राम अभिलाष को अंग वस्त्र भेंट किया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जी का स्वागत किया गया कवयित्री ऋचा मिश्रा  देवेश मिश्रा  को अटल बिहारी बाजपेई सम्मान 2022 प्रदान किया गया। ।

अंतिम चरण में पुरस्कार वितरण हुआ जिसमें, प्रथम पुरस्कार आशुतोष पाठक,द्वितीय पुरस्कार माही सिंह, तृतीय पुरस्कार संगीता गुप्ता, चतुर्थ पुरस्कार संध्या को मिला।सांत्वना पुरस्कार वंदना सिंह यादव कंचन तिवारी पूर्णिमा खुशी त्रिपाठी नेहा जायसवाल पूजा रावत रुचि तिवारी को मिला। और हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान कर किया गया।


सुधीर श्रीवास्तव