Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

बारिश थम गयी है


 

बारिश थम गयी है

पंछी पर फड़फड़ाने लगे हैं
चोंच से
खुद को संवारने लगे हैं
चलो, बाहर निकलते हैं
हम भी खेलने
करने मौज - मस्ती।
बाहर अनेक बच्चे, बूढ़े,जवान
मस्तमौला से
प्रसन्न दिख रहे
कर ठाठ - ठिठोली
आनंदमय हो रहे।

       
                               अशोक बाबू माहौर