Header Ads Widget

नवीनतम रचनाएँ

6/recent/ticker-posts

"वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड -लंदन में शामिल कवि सम्मेलन अखंड काव्यान में आर्तिका श्रीवास्तव की प्रतिभागिता"

 "वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड -लंदन में शामिल कवि सम्मेलन अखंड काव्यान में आर्तिका श्रीवास्तव की प्रतिभागिता"






 खनऊ(उ.प्र.): जिले की लेखिका आर्तिका श्रीवास्तव लगातार २४ घंटे चलने वाले वर्चुअल काव्य सम्मेलन अखण्ड काव्यान  में शामिल होकर काव्य पाठ करने के लिए "काव्यश्री" सम्मान से सम्मानित किया गया है। ध्यान देने योग्य यह भी है कि साहित्यिक संस्था अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच'  के तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन को लंदन वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया। 

विश्व के सबसे लम्बे अंतराल २४ घंटे तक चले इस महा कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी लगभग १५८  कवियों/ कवयित्रियों ने आनलाइन काव्य पाठ किया था।

संस्था की संपादक श्रीमती ममता सैनी जी की लगन और कर्मठता से इस कार्यक्रम का आयोजन एवम् समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई वरिष्ठ एवम् विश्व प्रख्यात कवियों जैसे आ. अशोक चक्रधर जी , आ.सुरेंद्र शर्मा जी , आ.रमा जी, आ.अरुण जैमिनी जी को आमंत्रित किया गया था ।

ज्ञातव्य है कि आ. आर्तिका जी विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी भी हैं। जिनमें परितोष काव्य मंच की राष्ट्रीय सूत्रधार, हिंदेश परिवार लखनऊ पटल की अध्यक्षा हैं।

विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से लगभग ४०ई सम्मान/सम्मान पत्र प्राप्त कर चुकी श्रीमती आर्तिका श्रीवास्तव शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस एवम् एमबीए है, और यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है, परंतु इसके साथ ही वे साहित्य को अपना मूल मानते हुए का सम्मान करती हैं और अपना योगदान देना चाहती हैं।

 वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में महा कवि सम्मेलन में आर्तिका श्रीवास्तव को 'काव्यश्री' सम्मान से सम्मानित किए जाने पर जिले और मंडल के साहित्यकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ,साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों,शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।