काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत में देहरादून से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार, सम्पादक व प्रकाशक श्री शिवेश्वर पाण्डेय का हुआ सम्मान
आज दिनांक 05.04.2026 रविवार को193 वीं गोष्ठी मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड, नियर हरिनगर चन्दुआ छित्तुपुरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता आदरणीय शिवेश्वर पाण्डेय, मुख्य अतिथि श्री शिव मूरत पाल,विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना गोपाल केशरी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, प्रवीण पाण्डेय, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, गोपाल केशरी, जयप्रकाश धानापुरी,सत्यनारायण विश्वकर्मा,शिवेश्वर पाण्डेय, शिव मूरत पाल, प्रदीप कुमार, व उमेश सिंह इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
आजकी गोष्ठी में अतिथि शिवेश्वर पाण्डेय का अंगवस्त्रम ओढ़ा कर सम्मान किया गया। साथ ही साथ गंगा- सेवी सम्मान 2026 के द्वारा उन्होंने सभी उपस्थित साहित्यकारों का सम्मान किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
