मुंशी प्रेमचंद - साहित्य धर्म – कलम की शक्ति, विचारों की दिशा,साहित्य की नई चेतना

साहित्य धर्म – कलम की शक्ति, विचारों की दिशा,साहित्य की नई चेतना

साहित्य धर्म हिंदी साहित्य को समर्पित एक रचनात्मक मंच है। यहाँ कविता, कहानी, ग़ज़ल, दोहा, लेख, समीक्षा, संस्मरण, साहित्यिक समाचार तथा नवोदित और प्रतिष्ठित रचनाकारों की उत्कृष्ट रचनाएँ प्रकाशित की जाती हैं। हमारा उद्देश्य साहित्य, भाषा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए पाठकों और लेखकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है। यदि आप साहित्य से प्रेम करते हैं या अपनी रचनाओं को पाठक वर्ग तक पहुँचाना चाहते हैं, तो साहित्य धर्म आपका अपना खुला मंच है।

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

मुंशी प्रेमचंद

कवि सुधीर श्रीवास्तव की कलम से निकली हुई एक कविता.... 


 मुंशी प्रेमचंद


लमही बनारस में

31जुलाई 1880 को जन्में

अजायबराय आनंदी देवी सुत

मुंशी प्रेम चंद।


धनपतराय नाम था उनका

लेखन का नाम नवाबराय।

हिंदी, उर्दू,फारसी के ज्ञाता

शिक्षक, चिंतक, विचारक, संपादक

कथाकार,, उपन्यासकार 

बहुमुखी ,संवेदनशील मुंशी प्रेमचंद

सामाजिक कुरीतियों से चिंतित

अंधविश्वासी परम्पराओं से बेचैन

लेखन को हथियार बना

परिवर्तन की राह पर चले,


समाज का निचला तबका हो

या समाज में फैली बुराइयाँ

पैनी निगाहों से देखा समझा

कलम चलाई तो जैसे

पात्र हो या समस्या

सब जीवंत सा होता,


जो भी पढ़ा उसे अपना ही

किस्सा लगा,

या अपने आसपास होता

महसूस करता,

उनका लेखन यथार्थ बोध कराता

समाज को आइना दिखाता,

शालीनता के साथ कचोटता

चिंतन को विवश करता

शब्दभावों से राह भी दिखाता।


अनेकों कहानियां, उपन्यास लिखे

सब में कुछ न कुछ समस्या

उजागर कर अपना स्वर दिया,

लेखन से जागरूकता का

जन जागरण किए।


'सोजे वतन' चर्चित हुई

मगर नबाब छिन गया,

गरीबों के हित चिंतक

महिलाओं के उद्धारक

मुंशी प्रेमचंद नया नाम

'पंच परमेश्वर' से आया।


गबन, गोदान, निर्मला

कर्मभूमि ,सेवासदन लिख

उपन्यास सम्राट हुए,

चर्चित कहानियों में

'सवा सेर गेहूँ' की 

'गुप्त धन' सी तलाश में

'ठाकुर के कुएँ' के पास

'बड़े घर की बेटी'

'बूढ़ी काकी' और 

'नमक का दरोगा' के सामने

 'पूस की रात'

'ईदगाह' के मैदान में

ये 'शतरंज का खिलाड़ी'

'कफन' की चादर ओढ़

8 अक्टूबर 1939 को 

दुनिया को अलविदा कह गया,


परंतु अपनी अमिट छाप

धरा पर छोड़ गया,

मुंशी प्रेमचंद नाम 

सदा सदा के लिए 

अमर कर गया।

  

                           सुधीर श्रीवास्तव

                          गोण्डा, उ.प्र.

                            8115285921


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages